पधर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-कुफरी बाया कुन्नू रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो बैजनाथ की बस सेवा एक सप्ताह से रूट पर नहीं आ रही है। सिंगल रूट पर चलने वाली बस सेवा के बंद होने से इलाका दूंधा क्षेत्र की लगभग 20 हजारी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस पिछले 20-25 वर्षों से निरंतर रूट पर चल रही है। जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर, बड़ीधार पंचायत से समिति सदस्य नागण देवी, कुफरी से चंद्रकला, पंचायत प्रधान सौंफी देवी, उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, बड़वाहण की प्रधान बीना देवी, उप प्रधान जीवानंद पुजारी, बड़ीधार पंचायत के उप प्रधान सोहन सिंह ठाकुर, तेज सिंह, खजान सिंह, मान चंद, बल्भ राज, नागेंद्र पाल, रविंद्र कुमार, नागेश्वर सिंह, चंदे राम, दूनी चंद, जोगिंदरपाल, मूल राज्र शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, कांता देवी, नर्वदा देवी, आशा कुमारी, निर्मला देवी, पवन कुमार, पूर्ण चंद, कौशल्या, उधम सिंह, काकू, हंस राज, नरेश कुमार, तुलसी राम ने कहा कि बैजनाथ डिपो के निगम अधिकारी इस रूट के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ कर रहे हैं।
इस कोताही को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। लोगों ने चेतावनी दी है किबस रूट को तत्काल बहाल नहीं किया गया तो मंत्रियों का घेराव करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ जगन्नाथ ने बताया कि शुक्रवार को बस को रूट पर भेज दिया है। सेवानिवृत्ति के चलते बैजनाथ डिपो में 19 कंडक्टरों और 20 चालकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिस कारण कुछ बसें रूट पर नहीं भेजी जा सकीं है।