एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विज्ञान मेले में एसवीएम स्कूल का दबदबा

Mandi Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नगवाईं (मंडी) एसवीएम नगवाईं में चल रहा विज्ञान मेला संपन्न हो गया। समापन अवसर पर फरमैंटा बायोटैक कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट एससी उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को इनाम बांटे। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर एसवीएम नगवाईं में विज्ञान प्रयोगशाला वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह चौधरी सेवानिवृत्त डीएचओ ने की। उन्होंने स्कूल को 5100 रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु वर्ग में हुई माडल प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में मनाली, कटराईं, नगवाईं, लुहरी के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में कटराईं, लुहरी, पनगां, नगवाईं के छात्रों ने बाजी मारी। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। किशोर वर्ग मे कटराईं सरसेई और तरुण वर्ग में मनाली का दबदवा रहा। विज्ञान प्रश्न मंच में शिशु तथा बाल वर्ग सरसेई तथा किशोर तथा तरुण वर्ग में मनाली ने प्रथम स्थान हासिल किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में शिशु तथा किशोर वर्ग में मनाली व बाल वर्ग में नगवाईं के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृति ज्ञान प्रशभन मंच में शिशु वर्ग मे पनगां, बाल तथा किशोर वर्ग में भुंतर का दबदबा रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब एसवीएम मनाली के नाम रहा। इस मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के जिला मंत्री धर्म सिंह ठाकुर, प्रबंधक प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष मेहर चंद ठाकुर तथा प्रधानाचार्य संजय ठाकुर समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें