एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूल का दर्जा बढ़ाने की गारंटी पर मिलेंगे वोट

Mandi Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उरला (मंडी)। चौहारघाटी का प्रवेश द्वार कहलाए जाने वाली झटींगरी पंचायत के ग्रामीणों की स्कूल का दर्जा बढ़ाए जाने की मांग पांच साल बीतने बावजूद भी सिरे नहीं चढ़ पाई है, जिससे यहां के ग्रामीणों में सरकार के प्रति खासा रोष फैला हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने विधानसभा चुनावों के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को घेरने का मन बनाया है। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल का दर्जा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री को भी सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करने का सारा ब्यौरा और लिखित प्रस्ताव भी दिया गया था। जिस पर शीघ्र दर्जा बढ़ाने का आश्वासन तो मिला, लेकिन स्कूल आज तक स्तरोन्नत नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी कर्म चंद, भूप सिंह, सुनील कुमार, तुला राम, भीखम राम, अन्नत राम, बलदेव, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, सुरजमणी, भाग सिंह, हल्कू राम और ललित कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यहां के दूरदराज गांव सतनोग, भरेलण, डंगर, दलौसा, जिल्हण, फुटाखल, मरखाण और धरमेहड़ के स्कूली छात्रों को दस जमा की दो पढ़ाई के लिए लगभग पंद्रह से अठारह किलोमीटर दूर उरला और गुम्मा जाना पड़ रहा है। उक्त ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वे विधानसभा चुनावों में उस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे, जो शीघ्र स्कूल का दर्जा बढ़ाने की गारंटी देगा।

बाक्स
क्या कहना है प्रत्याशियों का
द्रंग से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि भाजपा सरकार ने पांच साल में शिक्षा ढांचा सुदृढ़ करने की बजाय द्रंग क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय में खोले गए लगभग एक दर्जन शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाइड किया है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही झटींगरी स्कूल का दर्जा बढ़ाकर दस जमा दो किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी जवाहर ठाकुर का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में पांच वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की हुई है, जिसके लिए सरकार को पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। द्रंग क्षेत्र से विधायक बनने पर प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले झटींगरी स्कूल का दर्जा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें