एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्क्रब टायफस से लोगाें में दहशत

Mandi Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रिवालसर (मंडी)। मंडी जिले में स्क्रब टायफस से लोगाें में दहशत का माहौल है। स्क्रब टायफस का सबसे ज्यादा प्रभाव बल्हघाटी के रिवालसर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां स्क्रब टायफस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस रोग की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं, लेकिन बावजूद इसके लोगों का इस बीमारी की गिरफ्त में आने का सिलसिला नहीं थमा है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टायफस के आठ नए मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें रिवालसर क्षेत्र के दो मरीज शामिल हैं। इससे पहले रिवालसर क्षेत्र के डोह, सरकीधार में स्क्रब टायफस ने चार लोगों की जिंदगियां छीन चुका है। वहीं वीरवार को सुंदरनगर की जरल पंचायत में स्क्रब टायफस से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन अब स्क्रब टायफस का प्रकोप जिले के दूसरे भागों में भी दिखने लगा है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में वीरवार को थुनाग से अमर सिंह, सरकाघाट से सन्नी, पंडोह से जाकिर हुसैन एवं हुक्म चंद, रिवालसर से मीरा देवी व डोलमा देवी सहित दो अन्य शम्मी तथा हिमा देवी में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। रिवालसर क्षेत्र के कई स्थानों में स्क्रब टायफस फैला हुआ है। इधर, रिवालसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रधान तेज सिंह ठाकुर, उपप्रधान रत्न चंद, वार्ड सदस्य नागेंद्र पाल, पटड़ीघाट के पंचायत प्रधान टेक चंद शर्मा आदि ने स्वास्थ्य विभाग से स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए समय पर कारगर कदम उठाने की गुहार लगाई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डा. एबी गुप्ता ने बताया कि स्क्रब टायफस के आठ मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए पर्यवेक्षक दलों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें