एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलाशय में कूद कर जान दी

Mandi Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुंदरनगर (मंडी)। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकार यहां पर एक व्यक्ति ने सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में कूद कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। मंगलवार सुबह जब कुछ लोगों ने जलाशय में एक शव को बहते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी शिनाख्त सुरेंद्र कुमार (28) निवासी कलौहड, सुंदरनगर के तौर पर हुई है। मृतक 17 अक्तूबर से लापता था तथा परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। इधर, बीएसएल थाना में दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता परस राम ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू सुरेंद्र को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती थी। इसके कारण वह तनाव में रहता था। डीएसपी अजय कुमार ने बताया पुलिस ने को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें