एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनाव जंग में 43 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Mandi Updated Fri, 21 Dec 2012 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। जिला मंडी की दस विधानसभा सीटों में इस बार भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को छोड़ कर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई है। इस बार कुल 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा व कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने से बाकी प्रत्याशियों अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी लेख राम, निर्दलीय चेत राम की जमानत जब्त हुई है। बल्ह विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम के परसराम, तृणमूल कांग्रेस से शकुंतला कश्यप, हिलोपा के नेत्र सिंह, बीएसपी के पुरुषोत्तम, निर्दलीय पदम सिंह, नाचन विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के रोशन लाल, हिलोपा के खेम राज, निर्दलीय विमला देवी, सराज विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम के जगदीश कुमार, बीएसपी के सुंदर लाल, द्रंग विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के चुन्नी लाल, हिलोपा के कपिल देव, भारतीय बहुजन पार्टी के परमानंद, निर्दलीय गिरिधारी लाल अपनी जमानत नहीं बचा सके।
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के जगदीश बिष्ट, बीएसपी के हेत सिंह, सीपीआई के कुशाल भारद्वाज, तृणमूल कांग्रेस के राकेश पालसरा, लोक जन शक्ति पार्टी के सुरेंद्र सिंह ठाकुर, निर्दलीय अजय धरवाल, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के हरि दास प्रजापति, हिलोपा के अभिमन्यु, एचएनडी के साजू राम, तृणमूल कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय सुरेश कुमार बरवाल, सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के कश्मीर सिंह, तृणमूल कांग्रेस अजय कुमार, हिलोपा से कंवर सिंह, समाजवादी पार्टी से शिव राम शर्मा, निर्दलीय किशोर कुमार, जगदीश चंद, मोती राम, सदर विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के चंद्रमणि, हिलोपा के हरीश शर्मा, लोजपा के कृष्ण सिंह, सीपीआई के देश राज, निर्दलीय हेम सिंह, कमल किशोर, चेत राम की जमानत जब्त हुई है। करसोग विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के चेत राम, निर्दलीय चमन लाल अपनी जमानत बचाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें