एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सदर भाजपा मंडल के चुनाव प्रभारी नियुक्त

Mandi Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। भाजपा सदर मंडी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर चरचा की गई। बैठक में प्रत्येक बूथ पर चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में मंडल चुनाव प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राणा ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने की। बैठक में मंडल चुनाव अधिकारी अजय राणा ने सदर मंडल के अंतर्गत आने वाले 101 बूथों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी बूथ प्रभारी 13 जनवरी तक बूथ कमेटी अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाएंगे। 101 बूथों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 20 जनवरी तक सदर मंडल अध्यक्ष का चुनाव पूरा किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र से खलियार-एक में आशुतोष पाल, पुरानी मंडी-एक से महेंद्र सिंह, पुरानी मंडी-दो में पंकज शर्मा, पैलेस कालोनी-एक व दो में टेक चंद सैणी, नरेंद्र ठाकुर, पैलेस कालोनी-तीन व चार में विमला मेहरा, रोशनी देवी, सुहड़ा-एक व दो में योगेश ठाकुर, गजेंद्र वैद्य, अप्पर सुहड़ा-एक व दो में हेमेश्वर कपूर, चेतन शर्मा, लोअर समखेतर में विद्या वैद्य, पायल वैद्य, अप्पर समखेतर से अंजना सोनी, ब्यासां सरोज, दरम्याना से यनीश कपूर, लोअर भगवाहन से संजय परमार, थनेहड़ा से बंदना व प्रेमलता, मंगवाई से राजीव वैद्य व संत राम, पड्डल में दिनेश शर्मा व पंकज वालिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में पूर्व विधायक कन्हैया लाल ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार, पंकज वालिया, मनीष कपूर, इंद्रजीत शर्मा, वियजेंद्र चंदेल, रणजीत सिंह, बालक राम, दिनेश शर्मा, आशुतोष चोपड़ा, दिनेश गुलेरिया, अंजना सोनी व गजपाल मंडयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें