एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 हजार मवेशियों को लगेगी वैक्सीन

Mandi Updated Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले को लेकर मेला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग ने इस बार उपमंडल के करीब 25 हजार मवेशियों को मुंह-खुर बीमारी रोकने को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। विभाग ने इसके लिए 5 मार्च की डैड लाइन तय की है। शहरी क्षेत्र में आधा दर्जन तथा ग्रामीणों क्षेत्रों में तीन दर्जन टीमें गठित की गई हैं। वैक्सीनेशन पशुपालन विभाग निशुल्क उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु कारोबार के लिहाज से सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला पूरे उत्तरी भारत में प्रसिद्ध है। बाहरी राज्यों से नलवाड़ मेले में आने वाले कई मवेशी मुंह-खुर की बीमारी से संक्रमित होते हैं। पिछले कुछ सालों में नलवाड़ मेले के बाद यहां मुंह-खुर की बीमारी फैलने से सैकड़ों पालतू मवेशियों की मौत हो गई थी। पशुपालन विभाग इसको लेकर कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। उप मंडलीय पशु चिकित्सालय सुंदरनगर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संजय पंडित ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले को मद्देनजर रखते हुए उपमंडल के करीब 25 हजार मवेशियों को मुंह-खुर बीमारी की वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है। विभाग द्वारा गठित विशेषज्ञों की टीमें विभिन्न स्थानों पर जाकर वैक्सीनेशन कर रही हैं। पांच मार्च से पहले ही पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें