एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शाला, छम्यार में फसलों को भारी नुकसान

Mandi Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। शाला पंचायत के शारडा नाला में भूस्खलन होने से क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भवदेव ने बताया कि शाला पंचायत में वीरवार को भारी बारिश के कारण शारडा नाला में बाढ़ से किसानों की मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, उपमंडल के अनेक भागों में बारिश से फसल तबाह हुई है। छम्यार पंचायत के कुटाहची गांव में भी मक्की और गोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। आलू की फसल भी बरसात से प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के किसानों डोले राम, हेम सिंह, हेमराज, काकू और वेद प्रकाश ने बताया कि उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार गोहर अनिल भारद्वाज ने कहा कि गोहर में बारिश से किसानों की करीब पांच हेक्टेयर भूमि पर फसल को नुकसान पहुंचा है। हलका पटवारी को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें