एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रूसा के फायदे कम नुकसान ज्यादा

Mandi Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली को देखते हुए रूसा प्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। अभाविप का कहना है कि रूसा प्रणाली के फायदे कम और नुकसान ज्यादा हैं। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जनरल हाउस हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन तथा रूसा प्रणाली की खामियों पर रोष जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद जिला संगठन मंत्री रजत ठाकुर ने कहा कि रूसा के तहत प्रदेश के छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जैसे-तैसे इसे प्रदेश के छात्रों पर थोप दिया है। परिषद ने प्रदेश विश्वविद्यालय पर 100 करोड़ के लालच में हजाराें छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। संगठन मंत्री ने कहा कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन को वार्षिक परीक्षा का परिणाम निकालने में ही चार माह का समय लग रहा है तो रूसा के तहत 45 दिनाें में विवि प्रशासन कैसे परिणाम घोषित कर पाएगा। इसके अलावा रूसा से कई छात्रों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ा है। परिषद ने रूसा में रह गई इन खामियों को दूर करने तथा विवि प्रशासन से भी कार्यप्रणाली में तत्परता लाने की मांग की है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष योगेश ठाकुर, छात्रा अध्यक्ष नीलम ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें