एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी तांत्रिक पुलिस हत्थे चढ़ा

Mandi Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलद्वाड़ा (मंडी)। इलाज के बहाने महिला की अस्मत लूटने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। बलद्वाड़ा पुलिस ने उसे जिला मुख्यालय मंडी स्थित इंदिरा मार्केट परिसर से दबोचा। पूछताछ में पता चला है कि तांत्रिक जमानत लेने के चक्कर में यहां आया हुआ था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी पिछले डेढ़ माह से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक पर हटली क्षेत्र की एक महिला ने इलाज के बहाने उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था। वीरवार को गुप्ता सूचना के आधार पर बलद्वाड़ा पुलिस ने उसे मंडी इंदिरा मार्केट परिसर से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक तांत्रिक 11 जुलाई को इलाज करने के लिए महिला के घर आया था। इस बीच महिला को बेहोशी की दवाई खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। अगले दिन तांत्रिक महिला को बेहोशी की ही हालत में अपने साथ चंडीगढ़ ले गया। जहां से वापसी के बाद महिला को उसके मायके छोड़ दिया तथा खुद रफूचक्कर हो गया। पीड़िता के साथ दुराचार किए जाने की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हो चुकी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी तांत्रिक की पहचान प्रकाश चंद निवासी बलौह डाकघर ननावां जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी जमानत लेने के सिलसिले में मंडी आया था। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें