एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रैप कैमरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ

Mandi Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के बनौलीधार में शनिवार रात वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में रखे ट्रैप कैमरे में आदमखोर तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। सोलन से आए शार्प शूटरों के वापस चले जाने के बाद वन विभाग ने मंडी के कटौला से फिर उन दो शूटरों को क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए तैनात कर दिया है, जिन्हें घर भेज दिया गया था। बनौलीधार में तेंदुए की तस्वीरें मिलने से अब वन विभाग और शूटरों का हौसला बढ़ गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी सराज सोहन लाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग ने आदमखोर तेंदुए से हार नहीं मानी है। विभाग जल्द आदमखोर तेंदुए को पकड़ लेगा। सोलन के इंटरनेशनल शार्प शूटरों के जाने से फिर थुनाग क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश पनप गया था। मगर बनौलीधार में तेंदुए की तस्वीरें ट्रैप कैमरे में कैद होने से विभाग और शूटरों को आदमखोर का सुराग मिलने की उम्मीद जग गई है। रविवार रात को शार्प शूटरों को बनौलीधार रेंज में बिठाया जा रहा है। विभाग का मानना है कि रविवार रात फिर आदमखोर पिंजरे के करीब आ सकता है। क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले दिनों दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था। एक बुजुर्ग को भी आदमखोर ने बुरी तरह से जख्मी किया था। जिसके बाद निरंतर घाटी में आदमखोर तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। डीएफओ नाचन पीडी डोगरा ने दावा किया है कि जल्द आदमखोर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें