एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली गिरने से एक दर्जन भेड़ाें की मौत

Mandi Updated Thu, 15 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रिवालसर (मंडी)। आसमानी बिजली गिरने से रिवालसर क्षेत्र में एक दर्जन भेड़ाें की मौत हो गई है। झुंड की दो भेड़ाें की हालत नाजुक है। जंगल में चरते वक्त भेड़ों के झुंड पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में एक दर्जन भेडे़ं आ गईं। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। मेहर सिंह पुत्र कर्मू निवासी घरवासड़ा की एक दर्जन भेड़ें आसमानी बिजली की चपेट में आ गई। जानकारी के मुताबिक मेहर सिंह की भेड़ों का झुंड सिद्धकोट जंगल में चर रहा था। जहां एकाएक एक चीड़ के पेड़ पर आसमानी बिजली आ गिरी। आसमानी बिजली की चपेट में आई सभी भेडे़ं चीड़ के इसी पेड़ के इर्द-गिर्द थीं। जिनमें से झुंड की 12 भेडे़ं मौके पर ही मर गईं, जबकि अन्य दो भेड़ें भी बुरी तरह से झुलस गई हैं। घटना के समय मेहर सिंह भेड़ों के झुंड से दूर बैठा हुआ था। जिस कारण उसकी जान बच गई, लेकिन उसे भारी नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान तथा लेदा वन रक्षक संजय ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। घटना की पंचायत प्रधान ने पुष्टि की है। पंचायत प्रधान खेम चंद ने बताया कि एक दर्जन भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सरकार तथा प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक मदद देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें