एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भराड़ू जोन बना ओवर ऑल चैंपियन

Mandi Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के भराड़ू प्राथमिक पाठशाला में आयोजित प्राथमिक पाठशालाओं की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भराड़ू जोन के विद्यार्थियों ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रेस सचिव विजय बरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में भराड़ू की बिंता और लड़कों में बरोट के अंकुश ने बेस्ट खिलाड़ी का खिताब जीता। जबकि, साइंस प्रश्नोत्तरी में जोगिंद्रनगर जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पांच जोन के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रीता ठाकुर ने करते हुए अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड द्रंग प्रथम के प्रधान करण ठाकुर ने सहयोग के लिए सभी अध्यापक वर्ग और जनता का आभार प्रकट किया। कबड्डी, खो-खो लड़कों के वर्ग में बरोट जोन ने बस्सी को हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल में लड़कों के वर्ग मेें भराड़ू ने बस्सी को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया और लड़कियों के वर्ग में गुम्मा ने बस्सी को हराकर ट्राफी अपने नाम की। बरोट जोन के अंकुश कोे इस प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। जबकि, भराड़ू की बिंता को लड़कियों के वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इसी प्रकार से रात्रि के समय आयोजित की गई विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लोकनृत्य में बरोट प्रथम, भराड़ू द्वितीय और जोगिंद्रनगर तीसरे स्थान पर रहा। जबकि साइंस प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें