एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवविवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mandi Updated Tue, 29 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरकाघाट (मंडी)। पौंटा पंचायत के बल्ह मैहरा गांव में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका ने छह माह पूर्व ही कोर्ट में लव मैरिज की थी। खुदकुशी के कारणाें का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शीतला देवी (19) पत्नी दलेर सिंह ने घर में फंदा लगा लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सास-ससुर खेतों में काम करने गए थे। घटना के समय विवाहिता का पति भी माता-पिता को खाना पहुंचाने खेत गया था। पीछे से नवविवाहिता ने छत में लगे शहतीर में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। दलेर सिंह घर पहुंचा तो विवाहिता का कमरा बंद था। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर आसपास से लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो विवाहिता अंदर फंदे से झूल रही थी। मृतका का मायका पधर उपमंडल के शिलग गांव में है। मृतका ने छह माह पूर्व दलेर सिंह से प्रेम विवाह किया था। मृतका ने मौत को क्याें गले लगाया इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया। मृतका के पिता रोशन लाल ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें