एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कब कम होगा बूढ़े विक्टोरिया का बोझ

Mandi Updated Mon, 11 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। करीब 133 साल पुराने विक्टोरिया पुल के अस्तित्व को बचाने की मांग हर ओर से उठने लगी है। पुल पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पुल पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सुबह तथा शाम के समय ट्रैफिक जाम की समस्या के साथ पैदल पुल क्रास करने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुल के अस्तित्व को बचाने तथा ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने तथा वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने की मांग उठने लगी है। हालांकि, मंडी शहर में आने के लिए भ्यूली के पास व्यास नदी पर डबल लेन का पुल बना हुआ है। बावजूद शहर के चौहट्टा या सेरी मंच की ओर आने वाले वाहन चालक शार्ट कट विक्टोरिया पुल से गुजरते हैं। सुबह स्कूल टाइम तथा छुट्टी के दौरान पुल पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। इससे पैदल पुल क्रास करने वाले लोग परेशानी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें