एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भंडारण टैंकों से होगी अब खेतों की सिंचाई

Mandi Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चैलचौक (मंडी)। चैलचौक पंचायत में बारिश और छोटे नालों के पानी को संग्रह करके सिंचाई के लिए उठाया जाएगा। पंचायत ने इसके लिए सात वार्डों में उपयुक्त स्थान का चयन कर पानी के भंडारण टैंकाें का निर्माण किया है। इसके बाद पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैलचौक क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। पंचायत ने सिंचाई के लिए बारिश तथा बहते नालों से पानी एकत्र करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत जब-जब सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ी है तो बहते नालों से पानी को बिजली की मोटर से उठाया जाएगा।
पंचायत प्रधान कन्हैया लाल ने बताया कि पंचायत में सिंचाई योग्य हजारों बीघा जमीन को पानी उपलब्ध करवाने के लिए छोटे-छोटे सिंचाई टैंकाें का निर्माण पंचायत कर रही है। उचित स्थान जहां से ज्यादा से ज्यादा जमीन की सिंचाई संभव हो सके, उन स्थानों पर पानी के भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं। प्रशासन और स्थानीय विधायक के प्रयासों से टैंक के निर्माण के लिए पर्याप्त धन मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें