एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परिचालकों को सीधे बनाएं इंस्पेक्टर

Mandi Updated Wed, 25 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मांगाें पर छह जनवरी को रणनीति बनाएगी। स्टेट यूनियन की बैठक कुल्लू में होगी। यूनियन ने प्रबंधन पर परिचालकों से पक्षपात का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल ने कहा कि कंडक्टर से अड्डा कंडक्टर बनाना निगम की गलत नीति है। कंडक्टरों से पहले अड्डा कंडक्टर फिर सब इंस्पेक्टर और उसके बाद इंस्पेक्टर बनाया जा रहा है। चालक से सीधा इंस्पेक्टर पदोन्नत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अड्डा कंडक्टर कोई पदोन्नति नहीं है। यूनियन मांग करती है कि 15 वर्ष बाद कंडक्टर को सीधे इंस्पेक्टर बनाया जाए। यूनियन ने सप्ताह में 48 घंटे ड्यूटी रोस्टर का भी विरोध किया है। प्रबंधन से ड्यूटी रोस्टर को खत्म करने की मांग की है। यूनियन ने जेसीसी अध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा की है। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के चेयरमैन कुशाल जामटा, वरिष्ठ उपप्रधान सदीक मुहम्मद, उप प्रधान कर्म चंद, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, चंद्रमणी, महासचिव किशन चंद, सहसचिव ठाकर दास, कोषाध्यक्ष युवराज, सह कोषाध्यक्ष अहेम सिंह, मुख्य सलाहकर नथु राम, कमल दास, सोहन लाल, प्यारे लाल और कुलवंत ठाकुर ने कहा कि जेसीसी अध्यक्ष से कंडक्टरों की पदोन्नति और उनके हितों के लिए मांग रखने के लिए कहा था। लेकिन उन्हाेंने यह कहकर मना किया कि वे अकेले कंडक्टरों को ही नहीं देखेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो मांगपत्र स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने प्रबंधन को सौंपा है उस पर जनवरी माह में वार्ता होना तय हुई है। बैठक में कोई हल नहीं निकला तो यूनियन न्यायालय में जाने के लिए मजबूर होगी। महासचिव किशन चंद ने बताया कि छह जनवरी को राज्य स्तरीय बैठक में मंडलीय मंडल मंडी का चुनाव भी किया जाएगा। यूनियन के सभी सदस्यों से बैठक में भाग लेेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें