एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निजी बस से 100 लीटर डीजल चोरी

Mandi Updated Sun, 05 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। गोहर बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने एक निजी बस से करीब 100 लीटर डीजल उड़ा लिया। शनिवार सुबह जब चालक ने बस को स्टार्ट किया तो उसे तेल चोरी होने का पता चला। इस संबंध में बस के मालिक अमर सिंह ने गोहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही चोरों का सुराग लगाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। उपमंडल मुख्यालय में चोरों के फिर सक्रिय होने के बाद वाहन चालकों में सनसनी फैल गई है। गोहर पुलिस थाना से ठीक सौ मीटर की दूरी पर खड़ी बस से चोरों के डीजल उड़ाने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बस के मालिक अमर सिंह ने बताया कि चोरों ने तेल की टंकी का ताला तोड़कर तेल चुराया है। एसएचओ नवीन झालटा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें