एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जालपा मंदिर में मां का गुणगान

Mandi Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। जालपा माता मंदिर पड्डल में शनिवार रात को भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें लोक गायक सूरज मेहता एंड पार्टी उरला ने मां भगवती का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बना दिया। सूरज मेहता ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद लाके प्रीत सतगुरु नालों तोड़ना, हे शारदे मां, सारी रात तेरी गुण गांवां, मंडी घणे शहरा बाबा भूतनाथ रैहंदे, अपने दर ते बुला दातिए, ऊंची धारा तेरा मंदिरा और म्हारे पराशर देव ऋषिया आदि भजन गाकर लोगों को पूरी रात भक्तिरस में डूबो दिया। गायक सूरज मेहता ने तारा रानी की कथा सुनाकर जागरण संपूर्ण किया। इसमें सूरज मेहता के सहयोगी कलाकारों में राजन सकलानी, आशीष चौहान, आशू, श्याम राणा और सन्नी ने भी भजन गाए। मंदिर के पुजारी और कमेटी के अन्य सदस्यों ने सूरज मेहता को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें