एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धोखे से शादी रचाने पर आरोपी विवाहिता पकड़ी

Mandi Updated Tue, 27 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरकाघाट (मंडी)। शादीशुदा होने के बावजूद धोखे से दूसरी शादी रचाने के सामने आए मामले की परतें उधड़ना शुरू हो गई हैं। फेसबुक ने विवाहिता के पहले से शादीशुदा होने का भेद खोला। विवाहिता की फेसबुक पर अत्यधिक व्यस्तता उसके दूसरे पति को नागवार गुजर रही थी। बातों-बाताें में पासवर्ड लेने पर फेसबुक से ही उसके पहले से शादीशुदा होने का भेद भी खुला। पुलिस ने आरोपी विवाहिता संग उसकी मां, पिता और भाई चाराें को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिवार गत रोज उपमंडल सरकाघाट के एक गांव में समारोह में भाग लेने आया था। परिवार चंडीगढ़ में रहता है। इस वजह से विवाहिता और उसके परिवार को इस मामले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार दूसरे पति को विवाहिता के शादीशुदा होने का पता उसकी फेसबुक से चला। विवाहिता शादी के बाद फेसबुक पर ही ज्यादा व्यस्त रहती थी। यह उसके दूसरे पति को नागवार गुजर रहा था। पासवर्ड मिलने पर जब दूसरे पति राहुल ने उसके फेसबुक अकाउंट को देखा तो उसके पहले पति की फेसबुक अकाउंट पर उसकी दुल्हन के रूप में फोटो अपलोड थी। पता करने पर मालूम हुआ कि फोटो को चंडीगढ़ स्थित एक गुरुद्वारा में लिया था। यहां विवाहिता ने चंडीगढ़ के रहने वाले युवक से गुरुद्वारे में सिक्ख रीति-रिवाज से पहली शादी रचाई थी। विवाहिता के दूसरे पति ने चंडीगढ़ जाकर उसके पहले पति संदीप कुमार से तलाक की कॉपी हासिल करने के बाद विवाहिता तथा उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने जब पहली शादी की तो उस समय घरवालाें को कोई सूचना नहीं थी। लेकिन बाद में घरवालाें को उसकी शादी के बारे में पता चल गया था। लेकिन जब उसकी दूसरे पति के साथ सगाई की रस्म और शादी हुई तो घरवालाें ने उसके विवाहिता होेने की बात को छुपाए रखा। पंचायत रिकार्ड से भी नाम कट नहीं करवाया। विवाहिता का तलाक उसकी और उसके पूर्व पति की सहमति से 26 मार्च 2014 को हुआ था। ऐसे में फरवरी 2014 को जब उसकी दूसरी शादी हुई तो वह उस समय शादीशुदा थी। विवाहिता ने पंजाब से हिंदी विषय में एमएड कर रखी है। ससुराल वालों ने विवाहिता पर लाखाें के जेवरात ले जाने का भी आरोप लगा रखा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि विवाहिता सहित परिवार के चारों सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें