एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीसी आनंद टेबल टेनिस स्पर्धा 27 से

Mandi Updated Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रथम स्व. लाला प्रकाश चंद आनंद स्मृति अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक होगी। पीसी आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन टेबल टेनिस हाल पड्डल मैदान मंडी में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्कूली बालक एवं बालिकाएं व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में भाग लेंगी। पीसी आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक सुभाष चंद ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1-1-1997 से पूर्व न हुआ हो। टीम स्पर्धा का शुल्क 100 रुपये प्रति टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेने का शुल्क 20 रुपये प्रति खिलाड़ी होगा। प्रतिभागी 25 जून 2014 को शाम छह बजे तक अपनी प्रविष्टियां सीधे तौर पर हेमंत कपूर मानद सचिव मंडी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के पास दे सकते हैं। इनका संपर्क नंबर 94180-55755 है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें