एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुकलाह दलित बस्ती में घुसा बारिश का पानी

Mandi Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुकलाह दलित बस्ती में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की कुकलाह पंचायत के वार्ड कुकलाह में दलित बस्ती में शनिवार रात हुई भारी बारिश से पानी घुस आया। जिससे लोगाें के घरों तथा फसलाें को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से बस्ती के साथ लगते मंलौस और चलौथर नालाें का एकाएक जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद नालों का पानी बस्ती में घुस गया।
बस्ती में आधी रात को पानी भर आने के कारण लोगों को रात घराें के बाहर काटनी पड़ी। रात भर लोग घरों और गौशालाआें में पानी न घुसे इसके लिए प्रयासरत रहे। भारी बारिश और नाले के पानी के कारण रास्ते और जमीन भी धंस गई है। पूर्व प्रधान तारा चंद ने बताया कि भारी बारिश की वजह से नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। जिससे नालों का रुख बस्ती की ओर हो गया। नालों के पानी के साथ गाद और कीचड़ खेतों और घरों तक पहुंच गई। जिससे नुकसान भी हुआ है। नाले के पानी से पहले भी बस्ती में काफी नुकसान हो चुका है। लोग नालाें में क्रेट वॉल या चैक डैम लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन लोगाें की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगाें ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं स्थानीय वार्ड पंच पम्मी देवी का कहना है कि नालों पर जल्दी चैक डैम लगाए जाएं। अन्यथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात में नालों का जलस्तर बढ़ने से बस्ती को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें