एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या के आयोजन स्थल पर संशय

Rampur Updated Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन स्थल को लेकर संशय बरकरार है। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन स्थल का चयन नहीं हो सका है। मेला कमेटी ने राजकीय ब्वायज स्कूल रामपुर का मैदान कुर्सियों से भर दिया है और स्टेज भी खूब सजाया है। हैरानी की बात यह है कि लवी मेला आयोजन कमेटी ने बाकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपाकर बांट दिए हैं। इन निमंत्रण कार्डों में अभी तक यह नहीं लिखा गया कि ये सांस्कृतिक कार्यक्रम कहां आयोजित होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन आगामी 11 से 14 नवंबर तक होगा, लेकिन मेला कमेटी अभी तक यह भी तय नहीं कर पाई है कि सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन किस स्थान पर किए जाएंगे। पहले देने हिमाचली नाइट का आयोजन किया जाना है। स्थानीय लोग भी चर्चा कर रहे है कि निमंत्रण कार्डों पर कमेटी ने यह तक नहीं दर्शाया है कि सांस्कृतिक संध्याएं कहां आयोजित की जाएंगी। राज्यपाल उर्मिला सिंह लवी मेला का उद्घाटन करने मंगलवार को 11 बजे रामपुर के पद्मनगर में पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आगामी 14 नवंबर को मेले का समापन करेंगे। ये दोनों की कार्यक्रम लवी मेला मैदान पद्म नगर में होंगे, जोकि ब्वायज स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर है। यहां पुलिस की टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ आनर देने की रिहर्सल भी की, लेकिन अभी सांस्कृतिक स्थल को लेकर संशय बना हुआ है और मेला कमेटी ने अभी तक विकल्प भी नहीं तलाशा है। सवाल यह उठने लगा है कि अगर विकल्प की बात सामने आती है तो सांस्कृतिक संध्या पर संकट के बादल हैं।
एसडीएम दलीप नेगी ने कहा कि मेला कमेटी के पास सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ब्वायज स्कूल के अलावा कोई अन्य स्थान विकल्प के तौर पर नहीं है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें