एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डाक्टरों ने किया रक्तदान

Solan Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डाक्टरों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। फिमेल हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग स्कूल में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा ने बताया कि बढ़ती हुई आबादी को राकेने के लिए स्वास्थ्य प्रद जीवन के लिए बेरोजगारी और अनपढ़ता को देश से खत्म करना बहुत जरूरी है। मातृ मृत्युदर व शिशु मृत्यु दर पर को कम करना है। जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी प्रकार की जांच, टेस्ट व दवाइयां मुफ्त प्रदान की जा रही हैं। मुफ्त प्रसव भी किया जा रहा है।
जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी प्रोमिला महाजन ने बताया कि जिला सोलन में 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नसबंदी और नलबंदी के आपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। धर्मपुर में 11, कंडाघाट में 13, अर्की में 16, चंडी में 17, नालागढ़ में 21 और सोलन में 24 जुलाई को पखवाडे़ के रूप में मनाया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय सिंह ने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें सोलन अस्पताल के डाक्टरों ने रक्तदान किया। इस शिविर में 22 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। चिकित्सकों की ओर से चलाई गई इस मुहिम पर आमजन समूह को भी चलाना चाहिए। रक्तदान महादान है तथा हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें