एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिंदल बोले ‘कहो दिल से धूमल फिर से’

Solan Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिंदल बोले ‘कहो दिल से धूमल फिर से’
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार की खिलाफत करने वालों पर भी धूमल सरकार ने तोहफे बरसाए हैं। महापंचायत में कर्मचारियों के समर्थन भरे नारों से मिशन रिपीट को खूब बल मिला है। नारे लगाने में खिलाफत करने वाले वर्ग भी शामिल रहे। राजीव बिंदल सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को सत्तासीन करने का खुला संदेश इस महापंचायत से मिला है। लिहाजा कहो दिल से धूमल फिर से नारा हर जगह फलीभूत होता नजर आ रहा है। पूर्व सरकार ने अदला बदली की भावना में पड़ कर कार्य है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान अफसरों व कर्मचारियों में तबादलों का भय हर दम बना रहता था। इस तस्वीर को भाजपा सरकार ने बदला है। चुनावों के नजदीक कई कर्मचारी वर्ग सरकार के खिलाफ खड़े हैं। इसके बावजूद उन्होंने 4-9-14 और 8-16-24-32 दोनों स्कीमों को क्लीयर कर दिया है।
विज्ञापन


महापंचायत की घोषणाएं होंगी पूरी!
सोलन। डा बिंदल ने कहा कि महापंचायत की घोषणाएं पूरी होंगी। पीटीए शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, आंगनबाड़ी वर्करों को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नित के लिए 90 फीसदी कोटा, सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं में शिक्षित युवतियों को सचिव के पद पर पदोन्नति जैसे कई निर्णय कर्मचारी हित के हैं।

......छोटी सी चुटकी
सोलन। प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की तमाम उपलब्धियों के बीच कहीं से आवाज सुनाई दी की हम सब के लिए धूमल सरकार ने क्या किया? हंसकर उत्तर देते हुए बिंदल बोले,‘ बोलिए आपको क्या चाहिए। डिमांड एक कसरत के उपकरण की थी, तभी बिंदल तपाक से बोले की, अरे वे तो मैं भी यूज कर रहा हूं, वे कुछ खास नहीं है। इससे कई साइड इफेक्ट हैं, मुझे भी हुए थे। इसके बाद इशारा खाना लगाने के लिए हो गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें