रसोई गैस बुकिंग की समय सीमा समाप्त
सोलन। पैसे के भुगतान पर जब मर्जी तक नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर लिया जा सकता है। यदि बजट अनुमति देता है तो आप रोजाना एक सिलेंडर ले सकते हैं। दो गैस की सिलेंडर की बुकिंग में कम से कम दो दिन की तय सीमा को तेल कंपनियों ने समाप्त कर दिया है। इस संबंध में गैस संचालकों के पास जरूरी गाइडलाइन पहुंच चुकी हैं। तेल कंपनियों के बाद अब सरकारी गैस एजेंसियां किसी सरकारी दुकान की तरह हो जाएंगी। पैसे के भुगतान पर जब मर्जी तब सिलेंडर लिया जाएगा। थोक के भाव डबल कनेक्शन कटने और छह सिलेंडरों के बाद सब्सिडी बंद होने पर तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। सीधे गैस एजेंसियों से सिलेंडर मिलने का विकल्प भी मिलेगा। आईओसी के मैनेजर रजत ने बताया कि गाइडलाइन मिली हैं। 20 दिन की शर्त को भी खत्म किया गया है। नान सब्सिडी वाला सिलेंडर लिया जा सकता है।
यहां व्यवसायिक सिलेंडर जरूरी
सोलन। विवाह धार्मिक कार्र्यों की जरूरतों के लिए व्यवसायिक श्रेणी का सिलेंडर लेना अनिवार्य कर दिया गया है। घरेलू रसोई गैस इसके इस्तेमाल के लिए नहीं मिलेगा। लिहाजा दुकानों में व्यवसायिक सिलेंडर जारी करने के कोई कायदे नहीं होंगे। जब चाहे इसे लिया जा सकेगा।
नान सब्सिडी को खर्चो 932 रुपये
सोलन। नान सब्सिडी सिलेंडर की कीमत अक्तूबर माह में 932 रुपये हो गया है। सितंबर माह में इसके लिए 827 रुपये चुकाए गए थे। वहीं बीते माह 1470 रुपये में मिलने वाला कर्मिशयल सिलेंडर अब 1750 रुपये का मिलेगा।
करीब एक लाख कनेक्शन
सोलन। जिला में विभिन्न गैस कंपनियों के करीब एक लाख ग्राहक हैं। एक अनुमान के मुताबिक चालिस फीसदी लोगों के पास कापी नहीं है। वहीं बिना कापी पर सब्सिडी की रसोई गैस नहीं मिलेगी।