कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारी
बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा हलके में चुनाव प्रचार में और तेजी लाने के लिए दून भाजपा मंडल प्रधान मास्टर ध्यान सिंह लादी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दून के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के प्रचार का शुभारंभ दून की सीमारेखा बागबाणियां से किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में आ रही दिक्कतों को भी मंडल अध्यक्ष ने मौके पर ही दूर कर दिया और भाजपा प्रत्याशी की जीताने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
युवा मोर्चा प्रधान श्रवण चंदेल, सेवानिवृत्ति कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामलाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के रणजीत मेहता, कृषि संघ के अध्यक्ष मोहन लाल मेहता, व्यापार मंडल के प्रधान जसवंत राय व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष माधोराम मेहता ने अपने-अपने प्रकोष्ठों, महिला मंडल, युवक मंडलों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने चुनावी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान माधोराम मेहता, राम सिंह सैणी, देवराज ठाकुर, नसीब सिंह, देवराज चौधरी, रामजीदास दसौरामाजरा, गुरमीत बिलांवाली, रामेश्वर शर्मा नंदपुर, बालकराम भुड्ड, ज्ञानचंद, जितेंद्र टीनू, भवानी, बिट्टू राणा, मनजीत, हनी, विपिन, वीरेंद्र ठाकुर, इंद्र सिंह जयाल, प्रवेश, सुरेश, पंकज भारतीय, अनुराग, सिकंदर बंसल, दीपक, ललित, राजेंद्र गट्ट, कुलदीप ठाणा, कमल, दीवान, गुरदीप, बलजीत लड्डू, कृष्ण, धर्मपाल, अमर चंद, मनोज, मान सिंह, सुशील चंदेल, नरेंद्र, योगराज, बलवंत, हेमराज, राजेश, जगतार, अजय ठाकुर, ईश्वरी, सुनील, चरण सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।