एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रामशहर-साईं मार्ग खस्ताहाल

Solan Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामशहर-साईं मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। रामशहर-सांई घरेड़ मार्ग की हालत खस्ता होने से चार पंचायतों के लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। लोगों में रोष है कि इस मामले को कई बार उठाया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसी कारण इस बार सड़क रिपेयर कराने वाले दल को ही समर्थन दिए जाने का सामूहिक फैसला लिया गया है।
बाईला, साईं, नालका व मटूली पंचायतों को सड़क से जोड़ने वाला रामशहर-सांई मार्ग की हालत कच्चे मार्ग से भी बदतर है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। नालियों का नामों निशान ही मिट गया है। जिसके चलते बरसात का पानी सड़क के ऊपर से बहता है। सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की लंबे समय से कटाई नहीं हुई है। जिससे बस में खिड़की खोल कर बैठना यात्रियों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन

बाईला के प्रधान नील कमल, सांई की प्रधान निर्मला देवी, मटूली के अमरदेव, पूर्व प्रधान नसीब सिंह चेत राम और श्रीराम के अनुसार 28 किमी लंबा यह मार्ग रामशहर व बद्दी लोनिवि उपंमडल के तहत आता है, दोनों के अधीन आने से इस मार्ग की कोई भी सुध नहीं ले रहा है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अशोक कुमार, राज कुमार, श्याम लाल, मनोज, अरुण, चमन लाल और लाभ सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर मार्ग का नामोनिशान नहीं है। कहने को तो यह मार्ग कागजों में पक्का दर्शाया गया है, लेकिन मार्ग की हालत काफी खस्ता है। जगह-जगह पड़े गड्ढे लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। इस बारे में विभाग की सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। अब उन्होंने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है। इस संबंध में लोनिवि के बद्दी उपमंडल के सहायक अभियंता आरसी बस्सी ने बताया कि मार्ग पर पैचवर्क कराने का कार्य चालू कर दिया जाएगा। वहीं रामशहर के लोनिवि के सहायक अभियंता प्रवर्ष सिंह ने बताया कि रामशहर उपमंडल के तहत सात किमी मार्ग आता है जो पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें