एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक बीट में तैनात होंगे तीन आरक्षी

Solan Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एक बीट में तैनात होंगे तीन आरक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पुलिस एस अरुल कुमार ने कहा कि क्राइम को कम करने के लिए बीबीएन के सभी थानों को बीटों में बांटा जाएगा। बीटों में पुलिस कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। बीट में घटना होते ही कांस्टेबल इसकी सूचना थाना प्रभारी और डीएसपी को देंगे जिससे त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
बद्दी में क्राइम बैठक में एसपी ने कहा कि बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और रामशहर थानों को थाना प्रभारी थाना क्षेत्र के बीटों में विभाजित करेगा। एक बीट में तीन कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इससे एक ओर जहां संबंधित क्षेत्र के कांस्टेबल की अपने क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी, वहीं उसे इस क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी भी होगी। क्राइम होने पर शीघ्र ही थाना प्रभारी और डीएसपी को सूचना मिलेगी। बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए शीघ्र ही ट्रक आपरेटरों के साथ एक बैठक बुलाई जाएगी। ट्रकों के सड़क पर खड़ा होने से जाम लग रहे हैं। इसके अलावा गश्त बढ़ाई जाएगी जिससे बिना वजह सड़क पर खड़े होने वाले वाहन चालक ों पर शिकंजा कसा जा सके। एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत होने वाले मामले की अधिक रिकवरी करने, लंबित मामलों के शीघ्र निपटाने के आदेश जारी किए गए। क्राइम बैठक में डीएसपी बद्दी अमित शर्मा, नालागढ़ के डीएसपी प्रवीण धीमान, बद्दी थाना के प्रभारी प्रेमचंद, बरोटीवाला के केडी खान, नालागढ़ के मेहर सिंह और रामशहर के शिव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें