एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शव गेट के बाहर रख कामगारों ने किया प्रदर्शन

Solan Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बद्दी (सोलन)। बद्दी के बुरांवाला स्थित कास्मेटिक का सामान बनाने वाली कंपनी में तैनात कामगार की मौत के बाद गुस्साए कामगारों ने मांगों को लेकर फैक्टरी गेट पर कामगार की शव रख कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया लेकिन फैक्टरी संचालकों ने उनकी मांगे पहले ही मान ली। जिसके चलते मृतक कामगार के परिजन शव को झारखंड ले गए। ज्वाइनिंग के चंदे घंटे बाद ही इस कामगार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामगारों की प्रदर्शन की भनक लगते ही सब इंस्पेक्टर क्षमादत्त के नेतृत्व में पहले ही फैक्टरी परिसर में पुलिस बल तैनात हो गया था। बुरांवाला स्थित कास्मेटिक का सामान बनाने वाली एक कंपनी में झारखंड के थाना रामगढ़ तथा करविंदा गांव के विक्कीका मुरमू (29) पुत्र जगता मुरमू की कंपनी में ज्वाइनिंग करने के कुछ घंटे बाद छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधक सुभाष चंद्र कुमार ने बताया कि चार घंटे पहले आया कामगार मुरमू डिपरेशन में था। घटना के बाद उन्हें दूसरे कामगारों ने बताया कि सुबह से वह बड़बड़ा रहा था और उसने जानबूझ कर शीशा तोड़ा तथा छलांग लगा कर खुदकशी की।
---
7 लाख की हो रही थी मांग
मजदूर संगठन 7 लाख की मांग कर रहे थे लेकिन बाद में तीन लाख रुपये में फैसला हो गया। भारतीय मजदूर संगठन के बद्दी इकाई के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, निक्का राम ठाकुर, हृदय राम शर्मा के नेतृत्व में प्रबंधकों के साथ बातचीत हुई तथा तीन लाख रुपये देने पर प्रबंधकों ने हामी भरी। इसके अलावा सभी कामगार एक दिन का करीब सवा लाख रुपये का वेतन मृतक कामगार को देंगे। उधर, एसपी एस अरुल कुमार ने समझौता होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें