एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोलन मालरोड से छात्रा किडनैप!

Solan Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोलन मालरोड से छात्रा किडनैप!
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। घर से दवा लेने गई 15 वर्षीय छात्रा को अगवा कर लिया गया है। परिजनों को पंजाब के कुछ युवकों पर अंदेशा है। इसकी शिकायत सदर थाना सोलन में की गई है। पुलिस ने शिकायत के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती की तलाश में टीम पंजाब में भेजी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा मूल रूप से मौलवी मोहल्ला वार्ड नंबर तीन नालागढ़ की निवासी है। पिता सोलन में नौकरी करते हैं। मौजूदा वक्त में वे परिवार सोलन के मोहन पार्क के समीप रह रहा है। परिजनों के मुताबिक उनकी दोनों बेटियां घर से दवाइयां लेने निकली थी। छोटी बेटी ने बड़ी को रुकने के लिए कहा और वे दवा लेने अकेले ही चली गई। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। हर जगह तलाश करने के बाद नाबालिग युवती नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस थाना सदर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि लड़की को किडनैप करने में विजय पुत्र अमरजीत नजदीक रेलवे फाटक पुराना राजपुरा पंजाब लड़की को बहला फुसला कर जबरन ले गया है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 366 और 263 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर फूल सिंह मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें