एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘घघरे च घूमन शकीन जटियां’ पर मचा धमाल

Solan Updated Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

‘घघरे च घूमन शकीन जटियां’ पर मचा धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। विकास खंड नालागढ़ की किरपालपुर पंचायत के तहत लगने वाले ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेले के अवसर पर युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी के मंगलवार को आयोजित सभ्यचारक मेले में पंजाबी गायकों ने खूब समां बांधा। पंजाब के मशहूर कलाकारों में मुख्य गायक वीर देवेंद्र, सोनू विरक, हरविंदर नूरपुरी, चन्ना किशनपुरिया आदि कलाकारों ने दर्शकों को जहां थिरकने पर मजबूर किया, वहीं मशहूर हास्य कलाकार भजना अमली ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया व लोगों को लोटपोट किया। मेले में परमजीत सिंह पम्मी, बलवंत प्रेमी, बचन निमाणा, गुरप्रीत सोनी, पारस, लवप्रीत लक्की, जशनदीप स्वीटी, मंजीत मंगा, सुक्खू कौंडी, आरके राधे, संजय सागर, संजीव सितारा, जी एस गोरसी, पवन परदेसी, तेजेंद्र घोनी, आरडी पंछी और रवि रंगीला आदि ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी के पदाधिकारियों में चेयरमैन परमजीत पम्मी, प्रधान योगेश शर्मा, नसरीन सोनी, वाईस चेयरमैन बलविंद्र चौधरी, उपप्रधान मदन लाल चौधरी, महासचिव नसरीन सोनी आदि पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलाकारों सहित मेले में पहुंचे गणमान्य लोगों का स्वागत किया।

इन गीतों की लगाई कलाकारों ने झड़ी
अपनी गायकी से मशहूर पंजाबी गायक वीर देवेंद्र ने बिल्लो तेरे मैसेज ने मित्रां च लगे मेरा जी नी गोरिए, गड्डी च दोनाली रखां बारह बोर दी, महफिलां च होके औंदा पीण दा नजारा, ठेके पई बोतलां बंद, तू चल मेरे नाल मैरिज करवा दे, असी दारू च पी के हंजू मिलाके आदि से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, मशहूर पंजाबी सोनू विर्क ने जिनां पेट्रोल असी तेरे पीछे फूंक दिता, ऐने विच मित्रां दा पेट्रोल पंप लग जाना, जदों किसी दा मुंडा वेखने नू आंदा है, मुंडा आशिक हो गया नी, तेरे वीरा मैंनू दारू न पियाई, तेरे नैना वाले तीर और करे साड़े सीना चीर आदि गीत गाकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। स्थानीय एवं पंजाबी गायक चन्ना किशनपुरिया ने बद्दी साडा बन जाई बिहार मित्रों, साडी जिंदगी च इक आई मुटियार सी, आजा रबा जज बनके, घघरे च घूमन शकीन जटियां आदि गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। अन्य गायकों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिस पर लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। वहीं हास्य कलाकार भजना अमली ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया ।
विज्ञापन


सभ्यता को जिंदा रखने के लिए आयोजित होता है मेला
युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष पम्मी डाडी, प्रधान योगेश शर्मा, महासचिव नसरीन सोनी आदि ने सभ्यचारक मेले को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि हर वर्ष यहां ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेले के उपलक्ष्य में युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी सभ्याचारक मेले का आयोजन करती है। यह एक गैर राजनीतिक मेला होता है, जिसमें सभी लोग शिरकत करते हैं। उन्होंने मेले में आए नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, भवन एवं निर्माण कामगार वर्क बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल, स्थानीय पंचायत प्रधान धनीराम काला आदि गणमान्य लोगों का स्वागत किया। मेले में आए गणमान्य लोगों ने युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सभ्यचारक मेलों के आयोजन से अपनी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें