बद्दी (सोलन)। बद्दी के विवेक इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल ने वार्षिक खेल दिवस मनाया। प्री नर्सरी कक्षा की छात्रा प्रियांशु व खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। खुशबू व सोनू दूसरे तथा सूरज कुमार व साक्षी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
नर्सरी कक्षा की ट्राई साइकिल दौड़ में साहिल ने पहला, कर्ण ने दूसरा तथा सुप्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिस्कुट दौड़ में अंकित राज ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केजी कक्षा के वर्ग में माही व आर्यन ने पहला, स्नेहा व निखिल ने दूसरा तथा संजना व राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा दौड में पहली कक्षा के अंकित ने पहला, हरमन ने दूसरा तथा जसवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में अनिशा ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय तथा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरी कक्षा के सुभाष ने पहला, कृष्ण ने दूसरा तथा प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की लेमन दौड़ में मोनिका पहले, राणा दूसरे तथा शिवानी तीसरे स्थान पर रही। तीसरी कक्षा के अंकिता ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा मेघना व मुस्कान चौधरी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। इसी वर्ग में प्रिंस कुमार राय ने पहला, आयुश राज ने दूसरा तथा अंकित व विकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा की मेंढक दौड़ में अमिश ने प्रथम, रजत ने द्वितीय तथा आर्यन ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की एक टांग दौड़ में खुशबू ने पहला, प्रियंका ने दूसरा तथा अंजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि चंद्र सुता डोगरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के नार्थ जोन के उपनिदेशक अजीत सिंह, वालीबाल के इंडिया टीम के क ोच डा. बीर सिंह यादव गेस्ट आफ आनर उपस्थित हुए। स्कूल की प्रधानाचार्य पुनीता शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों के अवगत कराया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूल के निदेशक मनोज कुमार, वाइस प्रधानाचार्य संतोष कुमार, जसवीर व बिंदु चौधरी समेत स्कूल का स्टाफ व अभिभावक उपस्थित हुए।