एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोविंद शर्मा बने भाजपा जिला अध्यक्ष

Solan Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोविंद शर्मा बने भाजपा जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। जिला भाजपा की कमान अर्की के विधायक गोविंद शर्मा को सौंपी गई है। इनका मुकाबला पूर्व जिला अध्यक्ष कसौली के विधायक डा राजीव सहजल के साथ था। परवाणू विश्राम गृह में आयोजित बैठक में शुक्रवार को सर्वसहमति से गोविंद शर्मा के नाम पर मुहर लगी। बैठक में प्रदेश परिषद के लिए पांच सदस्यों का चयन हुआ। इसमें कसौली से लाज किशोर, नालागढ़ से हेमराज गौतम, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, सोलन से मोहन सिंह ठाकुर और अर्की से अमर सिंह ठाकुर का चुनाव हुआ।
चुनाव प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त की अध्यक्षता में हुए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बाबा रामदेव की जमीन की लीज रद करने और योजनाओं का नाम बदलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदले की भावना से काम कर रही है। वहीं इस मौके पर कसौली विधायक डा राजीव सहजल, नाहन के विधायक डा राजीव बिंदल, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, कसौली मंडल अध्यक्ष राज कुमार सिंगला, दून अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, अर्की अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नालागढ़ अध्यक्ष टेक चंद चंदेल, सोलन के अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा के अलावा शैलेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं परवाणू नप अध्यक्ष डेजी ठाकुर के अलावा रीतू सेठी और सोनिया ठाकुर बैठक का हिस्सा बने।
विज्ञापन

प्रोफाइल
नाम : गोविंद्र शर्मा
क्षेत्र : विधायक अर्की
उम्र : 57 वर्ष
शिक्षा : मैट्रिक
राजनीतिक सफर
1983 से 2002 तक गोविंद शर्मा आईपीएच कर्मचारी रहे। इसके साथ ही आरएसएस के भी सक्रिय कार्यकर्ता रहे। बतौर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के लीडर इन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरूआत की। उस वक्त यह शांता खेमे के करीबी माने जाते रहे। 2002 विस चुनाव में अर्की भाजपा के उम्मीदवार रहे। कांग्रेस के धर्मपाल ने इन्हें 500 मतों से पराजित किया। 2007 और 2012 के विस चुनाव चुनाव जीते हैं।

05 प्राथमिकताएं
1. संगठन की मजबूती पहला लक्ष्य
2. रूठों को मनाने का होगा प्रयास
3. युवा कर्मठ चेहरों को तरजीह
4. योजनाओं के नाम बदलने का विरोध
5. घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें