सुक्खू के नियमित प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष
सोलन/ कुनिहार। कांग्रेस कमेटी सोलन ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नियमित प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह का आभार जताया है। कमेटी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी।
कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में लज्जा राम चौधरी, विनोद सुलतानपुरी, संजय अवस्थी, राम आसरा, बलदेव सिंह ठाकुर, मुनीष ठाकुर, अजायब सिंह राणा, सुरजीत, असीम शर्मा, लखविंद्र सिंह राणा, कैप्टन सिकंदर सिंह, सोहन लाल वर्मा, हरि राम कौंडल, प्रताप सिंह ठाकुर, शिवदत्त ठाकुर, महासचिव, मंजू शर्मा, कंवर बलराम, हमिंद्र ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, नाभी राम वर्मा, अल्का वर्मा, मदन चौधरी, सीमा शर्मा, मनोज वर्मा, संजय भंडारी, अनुराग शर्मा, हरिमोहन शर्मा, लायक राम वर्मा, सुंदर सिंह जस्वाल, राम रत्न वर्मा, पिकेंश वर्मा, सुनील ठाकुर, महेश गुप्ता, मुमेश सिंगला, रोशन ठाकुर, नियाज मोहम्मद, सुखराम और परस राम भारद्वाज आदि ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नियमित प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
वहीं कुनिहार कांग्रेस की बैठक में भी सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियमित तैनाती को लेकर खुशी जाहिर की गई है। इस मौके पर पूर्व यूनिट अध्यक्ष जयपाल योगीराज के अलावा रणजीत कंवर, सूर्यकांत जोशी, जगदीश चंद, लक्ष्मी कांत जोशी, एमआर तनवर, वेद भारद्वाज, पद्म चंद, अशोक कुमार, जयप्रकाश, कुलदीप कंवर, रणधीर कंवर, किशन चंद, सोहन लाल, संजय राघव, सुरेश कुमार और प्रकाश चौधरी मौजूद रहे।