एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को तय कोटे में मिले माल ढुलाई का काम

Solan Updated Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पूर्व सैनिकों को तय कोटे में मिले माल ढुलाई का काम
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अर्की विस क्षेत्र के तहत सीमेंट उद्योगों में भूतपूर्व सैनिकों ने निर्धारित कोटे के तहत माल ढुलाई कार्य की मांग की है। मंगलवार को अर्की स्थित लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित अर्की ब्लाक कांग्रेस की बैठक में यह पूर्व सैनिकों ने दस फीसदी कोटा प्रदान करने की मांग दोहराई गई।
अर्की ब्लाक कांग्रेस महासचिव प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि बैठक में विभिन्न पंचायतों से एकत्र हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अर्की विस क्षेत्र में बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने छयोड़ खड्ड से जघुन बस सेवा आरंभ करने की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखी। पिछली सरकार के समय उक्त सड़क का उद्घाटन किया गया था लेकिन आज तक इस सड़क पर बस सेवा शुरू नहीं हुई है। जिसकी वजह से लाखों रुपये खर्च कर सड़क निर्माण का लाभ स्थानीय जनता को नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह पिपलूघाट सील सड़क को बुईला से आगे पक्का करने तथा लुहार घाट से सरसा सड़क की जंगलात विभाग से एनओसी प्राप्त करने की मांग भी बैठक में उठाई गई ।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए सभी समस्याओं के समाधान के लिए पग उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही सुलझा लिया गया है। इस मौके पर मस्त राम गौत्तम, इंद्र सिंह, प्यारे लाल, विद्या सागर, राजेंद्र रावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष खेमचंद शर्मा, धर्मपाल, जगदीश सिंह, प्रभा ठाकुर, उमा गर्ग, रितु ठाकुर, निर्मला, कृष्ण चंद, धनी राम, गोविंद राम, हीरा सिंह, मनसा राम, मस्त राम भट्टी, बुद्धि राम वर्मा, कुलदीप शर्मा और रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें