एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घणाहट्टी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Solan Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अर्की (सोलन)। नायक शताब्दी युवक मंडल डूमैहर की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में घणाहट्टी ने रामशहर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। घणाहट्टी ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशहर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 65 रनों का लक्ष्य रखा। घणाहट्टी की टीम ने महज 12 ओवर में मैच जीत लिया। विजेता टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जबकि बेली मैन आफ द सिरीज के खिताब से नवाजे गए। यह जानकारी देते हुए शताब्दी नायक युवक मंडल के प्रधान संदीप ने बताया कि रामशहर टीम का खिलाड़ी बबलू सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण एवं घणाहट्टी टीम के बंटी सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर के खिताब से नवाजे गए। वेद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा बबलू को बेस्ट गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। इससे पूर्व युवक मंडल प्रधान ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। समापन समारोह अवसर पर जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने डूमैहर में खेल मैदान के विस्तारीकरण को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य हरीश कुमार, राकेश शर्मा, नरेश पाल, मंजीत, दीपक, राजेंद्र, मोंटू, गीता राम, मनसा राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें