सोलन। मनाली से सोलन अपने भाई के घर आ रही 48 वर्षीय विवाहिता अचानक गायब हो गई है। वह अपने घर से आठ लाख के आभूषण और 6000 रुपये नकदी लेकर चली थी। अंतिम बार विवाहिता ने अपने भाई के साथ 18 फरवरी को बात की। उसके बाद से फोन बंद हो गया। परिजनों ने कुल्लू के निरमंड निवासी पर महिला को अगवा करने का आरोप लगाया है। सोलन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को महिला के भाई भरत गंगा निवासी कोटलानाला ने इस संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी विवाहित बहन नीरज सलहुरिया पत्नी रणधीर सिंह निवासी निदेशालय पर्वतारोहण अलुऊ 18 फरवरी को मनाली से सोलन आ रही थी। उसके पास करीब 25 तोले सोने की जेवरात और छह हजार रुपये नकद थे। उस दिन उनकी अपनी बहन से रात साढ़े बजे आखिरी बात हुई। इसके बाद उसका फोन 94185-73811 बंद पड़ा है। उधर, परिजनों ने राजीव शर्मा पुत्र कुलदेव गांव निरमंड जिला कु ल्लू पर अपहरण का शक जताया है। उधर, पुलिस के मुताबिक आरोपी भी गायब है, पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।