एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में बसें, मुश्किल रहेगा सफर

Solan Updated Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोलन। एचआरटीसी की ज्यादातर बसें चुनाव ड्यूटी में लग गई हैं। ऐसे में आने वाले दो-तीन दिन आपका सफर मुश्किल भरा रह सकता है। सात मई की शाम को बसें चुनाव ड्यूटी से वापिस लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए सोलन डिपो की करीब 90 फीसदी बसें बुक हो चुकी हैं। जबकि नालागढ़ डिवीजन से भी 30 प्रतिशत बसें पोलिंग पार्टियों को तैनाती स्थल पर लाने-लेजाने में रहेंगी। इसके लिए सोलन के करीब सभी स्थानीय रूट प्रभावित हो सकते हैं। यही नहीं दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य बड़े रूट पर भी बसों का संचालन प्रभावित रह सकता है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जिस रूट पर बसें चुनाव कर्मियों को छोड़ने जाएगी, रास्ते में सवारियों को भी बैठाएगी। चुनावी ड्यूटी में जिला से करीब 80 बसें बुक की गई हैं। इसमें सोलन की 60 और नालागढ़ डिपो से 20 बसों की चुनाव ड्यूटी है। मौजूदा समय में सोलन डिपो में केवल 62 बसें हैं, जबकि नालागढ़ डिपो में 81 बसें विभिन्न मार्गों पर दौड़ती हैं। परिवहन विभाग ने समस्या को देखते हुए तारा देवी और ढली डिपो से बसों की डिमांड की है। अधिकारियों के अनुसार करीब 15 बसें अन्य डिपो से मिल सकती हैं। इन्हें महत्वपूर्ण रूटों पर संचालित किया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

कोट
सोलन एचआरटीसी की कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक वनीता वर्मा ने कहा कि अधिकांश बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य डिपो से बसें मंगवाई गई हैं। वहीं नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एचआरटीसी की कई बसें चुनावी ड्यूटी में रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रात्रि ड्यूटी वाली बसों को दिन में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें