एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुठाड़ में तीन घरों के ताले टूटे

Solan Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कसौली/कुठाड़ (सोलन)। कुठाड़ क्षेत्र के तीन घरों के फिर से ताले तोड़कर चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।। तीनोें वारदातें कसौली थाना के तहत कुठाड़ क्षेत्र के कोटला गांव में हुई हैं। इसमें केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) कसौली में कार्यरत एक व्यक्ति के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने उड़ाए हैं। जबकि दो अन्य घरों में चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोर पुलिस की गिरफ्त से अभी तक फरार हैं। छह मई को भी अज्ञात चोरों ने कुठाड़ गांव के तीन घरों से करीब 70 हजार के गहने और 35 हजार की नकदी उड़ाई थी। पुलिस चौकी प्रभारी कुठाड़ दलीप सिंह ने ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआरआई कसौली में कार्यरत दिनेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव कोटला डाकघर चंडी तहसील कसौली जिला सोलन अपने घर में सो रहे थे। रात को चोरों ने उन्हें बाहर से कुंडी लगा दी तथा साथ वाले कमरे में अलमारी में सोने व चांदी के गहने साफ कर लिए। सुबह जब दरवाजा खोलने लगे तो बाहर से बंद पाया। उन्होंने पड़ोसियों को फोन करके बाहर से कुंडा खुलवाया। जब छानबीन की तो गहने गायब पाए। गहनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। चोरी हुए गहनों में सोने का हार, नथ, सोने का चाक, जेंट्स अंगूठी, वहीं चांदी के सामान में पायल की जोड़ी, चूड़ियां, चार अंगुठियां, तीन सिक्के शामिल हैं। कोटला गांव के मदन लाल व भक्त सिंह के घर भी चोरों ने डकैती का प्रयास किया। मदन लाल सोलन में नौकरी करते हैं तथा वहीं पर किराए के कमरे में रहते हैं, जबकि भक्त सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। चोरों को दोनों ही घरों से कुछ हाथ नहीं लगा। हालांकि दोनों घरों के ताले तोड़े गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें