एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऑनलाइन अकाउंट से उड़ाये 5301 रूपये

Solan Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दाड़लाघाट (सोलन)। शातिर गिरोह अभी भी लोगों से झूठ बोलकर उन्हें ठग रहा है। सभी बैंकों की ओर से लोगों को जागरूक करने के बावजूद लोग ठगे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रामकृष्ण निवासी गांव ध्यानपुर छिब्बर डाकघर घनागूघाट तहसील अर्की के साथ हुआ। उन्होंने फोन आया कि मैं पंजाब नेशनल बैंक से मैनेजर बोल रहा हूं! आपका एटीएम का पिन नंबर बदला जा रहा है। नया नंबर 4625 होगा। आप अपना पुराना पिन नंबर बताएं। उन्होंने बताया गया कि पुराना पिन बताने के चार घंटे बाद ही आप अपने खाते से रकम निकाल सकते हैं। उक्त व्यक्ति ने गुप्त पिन नंबर दे दिया। कुछ मिनटों के बाद उसके फोन नंबर पर एसएमएस आना शुरू हो गया और कुल चार मैसेज में 5301 रुपए की चपत लग गई। इसकी दाड़लाघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी दाड़लाघाट में इस तरह की ठगी के कई मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार निकली रकम
पुलिस के मुताबिक शातिर ने चार बार ट्रांजेक्शन किया है। पहली बार खाते से 10 रुपये कम होने का मैसेज आया। बाद में 1100 तथा तीसरी बार 2500 तथा चौथी बार 1686.70 रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान कुल 5301 रुपये निकाल लिए गए। उस नंबर पर दोबारा फोन किया, मगर फोन नहीं उठाया गया।

आनलाइन शापिंग या सर्विस पैक!
पुलिस को अंदेशा है कि या तो एटीएम के पिन से आनलाइन शॉपिंग हुई है या फिर सर्विस पैक के शुल्क के लिए रकम अकाउंट हैक कर गायब हुई है या ट्रांसफर हुई है। अंदेशा है कि डुप्लीकेट कार्ड के माध्यम से ऐसा हो सकता है। एटीएम से 10 रुपए कैश नहीं निकल सकते। उधर बैंक अधिकारी ध्रुव शर्मा की माने तो यह संभव है। एटीएम कोड बताने से नेट पर अकाउंट नंबर हैक किया जा सकता है।
विज्ञापन


77650-98424 नंबर से आई थी कॉल
डीएसपी दाड़लाघाट एनएस राठौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। फोन 77650-98424 नंबर से आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने लोगों से इस तरह की फोन कॉल से सचेत रहने को कहा है।

यह बरतें सावधानियां
- एटीएम पिन किसी के साथ शेयर न करें
- समय समय पर सिक्रेट नंबर बदलते रहें
- कैबिन में एटीएम का प्रयोग अकेले में करें
- पिन मांगने वालों से रहें सावधान
- फोन पर शुरू करवाएं एसएमएस बैंकिंग सेवा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें