एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दस दिनों के भीतर तीसरा बड़ा मामला

Solan Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोलन। जिले में अपराधों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। हत्या व दुराचार के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दस दिनों के भीतर ही तीन मामले दुराचार के दर्ज हो चुके हैं। जबकि चौथे मामले में इसी तरह से अशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें बच्ची का बेहरमी के साथ कत्ल किया गया है वहीं नग्न अवस्था में उसके शव को मिट्टी व झाड़ियों से दबाया गया था। हालांकि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। मौके से फोरेसिंक टीम ने सुबूत भी जुटाए हैं। वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था मामला दुराचार का लग रहा है। उसके बाद कमीज से उसका गला घोटा गया था और चार फीट ढांग से नीचे गिरा दिया गया था। इस घटना में बीस घंटे के बाद बच्ची का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 8 अगस्त को कंडाघाट में 14 वर्षीय युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया था। इसमें आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था। वहीं नालागढ़ मे 9 अगस्त को एक ढोंगी बाबा ने महिला के साथ दुराचार किया था। आरोप था कि बाबा महिला से फोन पर अश्लील बातें करता था। मौके पर बाबा ने महिला के साथ जबरन दुराचार भी किया था।
11 अगस्त को कसौली में एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने जबरन घर में घुस कर दुराचार किया था। महिला क ा पति वारदात के समय अपने भतीजे की बारात में गया था। आरोपी दुराचार के बाद मौके से फरार हो गया था जिसके बाद अभी तक पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें