एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कामगार पढ़ेंगे जागरूकता का पाठ

Solan Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कामगार पढ़ेंगे जागरूकता का पाठ
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के तहत आने वाले कर्मचारियों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर माह सुविधा समागम लगाएगा। निगम के राज्य निदेशक रतन कुमार ने बताया कि प्रदेश में चार हजार के करीब छोटे बड़े उद्योग निगम के तहत पंजीकृत हैं। इन उद्योगों में तीन लाख कामगारों को निगम के तहत पंजीकृत हैं। अभी भी कामगारों को निगम की योजनाओं की पूरी तरह से जानकारी नहीं है। अब निगम प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को कामगारों को जागरूक करने के लिए सुविधा समागमों का आयोजन करेगा।
उन्होंने बताया कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2009 में प्रदेश के 2350 उद्योगों में निगम की सुविधा लागू थी, लेकिन अब चार हजार उद्योग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। वहीं वर्ष 2009 में जहां उद्योगों में निगम के तहत पंजीकृत श्रमिकों की संख्या मात्र 1 लाख 34 हजार थी वहीं अब यह आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच चुका है। मार्च 2011 में श्रमिकों की सुविधा के लिए निगम की ओर से वैन सेवा शुरू की गई। मई 2011 में बद्दी में सौ बिस्तर वाला माडल चिकित्सालय खोला गया। जहां पंजीकृत श्रमिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। अगस्त 2011 में बद्दी में निगम का क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया और अक्तूबर माह में निगम की ओर पहली बार अर्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 60 साल से ऊपर के कामगारों ने भी हिस्सा लिया, जिन्हें निगम ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य के उपनिदेशक सीएस नेगी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी देवव्रत यादव, अमीं चंद, शेरिंग सैंफिल, आलोक रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें