एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवार ने छीनी सोने की बालियां

Solan Updated Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की खिलियां पंचायत में दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला की बालियां छीनकर भाग गए। महिला जब तक शोर मचाती तब तक चोर नालागढ़ की ओर निकल गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में खिलियां पंचायत के हरिकिशन ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे आटा चक्की लगा रखी है। वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी पार्वती चक्की चला रही थी इस दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने बलपूर्वक चोरी की धारा 382 के तहत मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बजे की घटना
शिकायतकर्ता के मुताबिक दोपहर एक बजे जब महिला चक्की पर अकेली थी तो एक बाइक पर सवार दो युवक चक्की में आए। महिला से युवक ने पूछा कि उसका पति कहां है? महिला ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं, किसी कार्य से बाहर गये हैं। आप उनसे जो काम है वह बताओ। इतना कहते ही युवक ने महिला को जोर से पकड़ा और मुंह दबा दिया। इस दौरान दूसरे ने कुंडल वाली बालियां छीन ली।

गांव वालों के एकत्र होने से पहले रफूचक्कर
बालियां छीनने वाला युवक बाहर गया और बाइक स्टार्ट किया तभी महिला को धकेलकर उसका साथी बाइक के पीछे बैठा और रफूचक्कर हो गए। महिला ने शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए तब तक दोनों युवक रफ्फूचक्कर हो गए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक की आयु 20 से 25 वर्ष तक थी। दोनों युवक चेहरे व बातचीत से प्रवासी लग रहे थे।
विज्ञापन


बलपूवर्क चोरी का मुकदमा: एसपी
उधर, बद्दी के एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर बलपूर्वक चोरी करने के आरोप में धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने नाकाबंदी की है और पूछताछ तेज है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें