एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो घायल

Solan Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग नालागढ़ पर दो सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। बच्चे को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि व्यक्ति की टांग में फ्रेक्चर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली घटना नालागढ़- बद्दी मार्ग पर किशनपुरा में हुई है। बरोटीवाला के दामोवाला निवासी बलदेव बाइक पर नालागढ़ से बद्दी की ओर आ रहा था कि किशनपुरा में दूसरी ओर से आ रही पिकअप से टकरा गया। पिकअप चालक टक्कर मारने के बाद मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति बलदेव को पहले नालागढ़ पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर पिकअप को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।
दूसरी घटना भुड्ड गांव में स्थित रायल पार्क के पास हुई। प्रवासी बालक संजय (10) सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गया। बाइक चालक यूपी निवासी सत्यभान टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे नालागढ़ से पहले ही दबोच लिया। बच्चे को घायल हालत में नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटना में मामला दर्ज क र छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें