बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने दो प्रवासी युवकों से डेढ़ क्विंटल तांबा पकड़ा है। बाजार में इसकी कीमत करीब 70 हजार है। पुलिस ने दोनों को गिफ्तार कर लिया है।
एसआईयू विंग के प्रभारी प्रकाश चंद ने बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा गांव के पास नाका लगा रखा था। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे एक बाइक सीएचडी-1-एडी-6614 पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने एक प्लास्टिक का बैग उठाया हुआ था। तलाश के दौरान बैग में तांबे की पतियां भरी हुई थी।
पुलिस इन युवकों के डाडा कानिया स्थित किराए के कमरे की जांच की तो उसमें से डेढ़ क्विंटल तांबा पाया गया। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछा तो वह कोई भी सही जवाब नहीं दे पाए। पक ड़े गए युवक की पहचान बिहार के जिला गोपालगंज के रामपुर गांव के राम लोचन व यूपी के बेरहामपुर निवासी छांगु के रूप में हुई है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।