स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि छियाछी तथा बदोखरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग से जुड़ी अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया है। ठाकुर कौल सिंह रविवार को छियाछी एवं बदोखरी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
इससे पूर्व उन्होंने बदोखरी में 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया तथा छियाछी में पांच किलोमीटर लंबे शारड़ीघाट-दिग्गल वाया घड़सी मार्ग लोगों को समर्पित किया। इस मार्ग के निर्माण पर अभी तक 9 लाख लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने छियाछी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर स्कूली छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5000 रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर इन्द्र सिंह, संजय अवस्थी, सुमन लता, सतीश कश्यप, संजय ठाकुर, अमर चंद पाल, भगत सिंह, रोशनी देवी, शांति देवी, गीता राम, राजेंद्र कुमार रावत, बृज मोहन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ हरिकेश मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।