एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मवा कहोलां में ट्रक-बस भिड़ंत

Una Updated Sat, 21 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दौलतपुर चौक (ऊना)। ऊना-दौलतपुर चौक मार्ग पर मवा कहोलां में शुक्रवार सुबह एचआरटीसी बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में लगभग 16 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू दौलतपुर चौक ले जाया गया है। घायलों में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसको हादसे के बाद जेसीबी से ट्रक को तोड़ कर बाहर निकाला गया। चालक की एक टांग फ्रेक्चर हो गई है। नौणी विवि में काउंसलिंग के लिए जा रही करीब आधा दर्जन छात्राएं भी हादसे में घायल हुई हैं। वहीं पुलिस ने भी घटना के संदर्भ में मामला दर्ज छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सोलन डिपो की बस नंबर एचपी-64-0946 कांगड़ा के कोटला से शिमला जा रही थी। इसी दौरान मवा कहोलां के पास सामने से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 57 0423 से बस की टक्कर हो गई। ट्रक सीमेंट लेकर कांगड़ा की ओर जा रहा था। हादसे में बस में सवार लगभग 15 यात्री घायल हो गए। जबकि ट्रक का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से ट्रक को तोड़ कर बाहर निकाला जा सका। बस में सवार नूरपुर के मनहोड़ू निवासी सरदारी लाल के 3 दांत टूट गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन बेहद तेज रफ्तार से जा रहे थे। इसके चलते पुलिस ने घटना के संदर्भ में दोनों चालकों के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
घायलों के नाम-
सरदारी लाल, मनहोड़ू कांगड़ा, ज्योति बाला पुत्री डा. शेर सिंह निवासी हड़सर कांगड़ा, शिल्पा पुत्री वीर सिंह निवासी सदवां कांगड़ा, हिना पठानिया पुत्री सुरेंद्र पठानिया निवासी रैहन कांगड़ा, श्वेता पुत्री पुनीश्वर निवासी भरमाड़, ज्वाली कांगड़ा, पीडी नागरा पत्नी एनएस नागरा, राज कुमारी पत्नी भोला राम तलमेहड़ा ऊना, कुलविंद्र पुत्र जमीत सिंह निवासी रामगढ़ पंजाब, सुरेश कुमार एचआरटीसी चालक निवासी ईसपुर ऊना, गगन सिंह, ट्रक चालक निवासी सिंहुता चंबा, स्नेहलता निवासी दौलतपुर चौक, अमित निवासी जसूर कांगड़ा, राकेश कुमार निवासी नंगल जरियालां ऊना, शिव भूषण दौलतपुर चौक, कुसुम लता निवासी दौलतपुर चौक के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें