एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खाद के रेटों में वृद्धि पर किसान तल्ख

Una Updated Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी खाद की कीमतों में बढ़ोतरी से तल्ख हो गए हैं। उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार से दामों को कम करने की मांग की है। जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इसमें खादों पर सब्सिडी यथावत रखने एवं मूल्य को नियंत्रण में रखने की मांग की है। मोर्चे ने सरकार से आठ सूत्रीय मांग पत्र में किसानों को डायरेक्ट बैंक अकाउंट में सब्सिडी देने, नीति निर्माण न होने तक किसानों को कंट्रोल प्राइस पॉलिसी के माध्यम से खाद देने, पोषक तत्व आधारित सब्सिडी नीति को स्थगित करने, यूरिया पर कंट्रोल नीति जारी रखने एवं खादों के उत्पादन और आयात सभी के लिए ओपन करने की मांग की है। मोर्चे ने सरकार से सभी राज्यों में मांग के अनुरूप प्रचुर मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। इस मौके पर हरोली भाजपा नेता विश्वास शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय मिन्हास, जिला महामंत्री कैप्टन गुरपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह देहल, यशपाल राणा, रविंद्र जसवाल, अवतार सिंह, राम सिंह, पूर्ण सिंह, कु लविंद्र राणा, सुरजीत सिंह, वकील सिंह, गुरमुख सिंह, जगमोहन सिंह, अमर जीत कौर, महेंद्र सिंह देहल, स्वर्ण सिंह, चरणजीत अटवाल, सुभाष फौजी, हैप्पी, अंशुल, आयुष, बलवीर सिंह, राजेंद्र कुमार और लगभग तीन दर्जन किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें